- ताजा खबर पूरा दिन(व्यूरो)
- पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते इंदौरा बैरियर चौक पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है l जिसमे एक दिहाड़ीदार को दर्दनाक हादसे मे काल का ग्रास बनना पड़ा l प्राप्त जानकारी के अनुसार अवतार सिंह पुत्र साधु राम निवासी इंदपुर एक निजी ठेकेदार के अंतर्गत काम करता था l जोकि अपने परिवार के पालन पोषण के लिए दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था l आज बुधवार को जब वह इंदौरा के बैरियर चौक के समीप दिहाड़ी का काम कर रहा था तो छत पर काम करते हुए उसका पांव फिसल गया और वह बिजली की तार से टकराकर निचे गिर गया जिससे उसके सर पर गहरी चोट आ गयी l जिसको उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल इंदौरा ले जाया गया जिसे वहां से पठानकोट रेफर कर दिया गया l रास्ते मे जाते वक्त घाव के ताव न सहते हुए घायल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया l
मामले के सन्दर्भ मे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु नुरपुर ले जाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और पुलिस छानबीन कर रही है l मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे - छोटे बच्चे छोड़ गया है l

0 Comments