Subscribe Us

नगरोटा सुरिया में खुली एचडीएफसी बैंक की शाखा


 गगन ललगोत्रा (कांगड़ा)

नगरोटासूरियां में आज एचडीएफसी  नई बैंक शाखा का शुभारंभ स्थानीय खंड विकास अधिकारी ओशिन शर्मा ने   किया इस अवसर पर धर्मशाला ब्रांच के ब्रांच मैनेजर शैलेश शर्मा क्लस्टर हैड  शिवेंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे खंड विकास अधिकारी द्वारा सुबह रिबन काटकर इस शाखा का शुभारंभ किया इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के प्रधान राज सहरिया  गैलेक्सी स्कूल के एमडी डॉक्टर गुलशन कुमार मारुति शोरूम के एमडी मेजर जी एस पुरिया पंचायत कथोली की प्रधान दर्शना कुमारी  भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा  ब्लॉक् समिति के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम खंड विकास कार्यालय से समस्त कर्मचारी समस्त व्यापार मंडल के व्यापारी तथा बहुत से गणमान्य लोग भी उपस्थित थे इस अवसर पर धर्मशाला ब्रांच से आए मैनेजर शैलेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हमारी 69 बैंक की शाखाएं हैं तथा जिला कांगड़ा में आज इस नई ब्रांच को खोल कर 11 बैंक की शाखाएं हो गए हैं इसके अलावा शीघ्र ही नाम नई 10 दस ब्रांच  और खोलने जा रहे हैं शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस बैंक में उपभोक्ताओं को सभी प्रकार की ऋण सुविधाएं मिलेंगे तथा जिस  तरह हमारे बड़े शहरों में हमारे बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं यहां पर भी उसी तरीके से उपभोक्ताओं को सेवाएं मिलेंगी यह शाखा पूरी तरह कंप्यूटराइज है और ए सी बनाई गई है इसके अलावा बैंक में ग्राहकों के लिए 24 घंटे एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध है बैंक मैं उपभोक्ताओं को दिए सभी प्रकार के डेबिट कार्ड एटीएम कार्ड इत्यादि यहां पर मिलेंगे इसके अलावा सभी प्रकार के बिजनेस लोन एजुकेशन लोन गाड़ी के लिए लोन होम लोन एजुकेशन लोन इत्यादि ग्राहकों को तुरंत दिए जाएंगे  बैंक में पहुंचने पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी  ओशिन शर्मा का  बैंक के स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और आए हुए सभी गणमान्य लोगों को बैंक द्वारा सम्मानित भी किया गया तथा सभी लोगों को जो इस उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे उन्हें चाय मिष्ठान इत्यादि भी वितरित किया गया  इस अवसर पर कहानियां बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार द्वारा आए हुए सभी गणमान्य लोगों का मुख्य अतिथि का बहुत आभार व्यक्त किया जिन्होंने हमारे इस नई बैंक शाखा  के शुभारंभ पर  यहां पहुंचने पर हमारे बैंक की शोभा बढ़ाई और सभी आए हुए लोगों से आग्रह भी किया कि वे हमारे बैंक में अवश्य अपना अकाउंट खोलें गौरतलब है कि नगरोटासूरियां में आज इस नई HDFC बैंक शाखा के खुलने से शहर में पांच बैंक हो गए हैं जिससे अब सभी लोगों को सरकार की योजनाओं के अलावा बैंक द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं मिलेंगी नगरोटासूरियां से रामस्वरूप शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments