Subscribe Us

रिलायंस से MoU: हिमाचल में JIO TV के जरिए होगी ऑनलाइन पढ़ाई

  

शिमला. कोरोना संकट (Corona Virus) के बीच हिमाचल प्रदेश मेंं एक बार फिर ऑनलाइन पढ़ाई (online Study) शुरू हो चुकी है. व्हाट्सएप और दूरदर्शन (Doordhashan) के जरिए पढ़ाई हो रही है, लेकिन हिमाचल (Himachal) में शिक्षा विभाग जियो टीवी (Jio TV) के जरिए भी पढ़ाई करेगा.

रिलायंस जियो के साथ किया एमओयू
कोरोना की वजह से अभी तक स्कूलों के दरवाजे बंद हैं, लेकिन तकनीक के इस युग में पढ़ाई के नए-नए माध्यम बन गए हैं. हिमाचल में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है. इसी क्रम  में शिक्षा विभाग ने एक पहल की है. अब छात्रों को 24 घंटे पढ़ाई करने का मौका मिल पाएगा. यानी जब वो चाहें तब पढ़ाई कर सकते हैं.

ऑनलाइन पढ़ाई का अलग से सेगमेंट
दरअसल शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत रिलायंस जियो के साथ एमओयू किया है. इसमें जियो टीवी और Jio Saavn के जरिए भी छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी. जियो टीवी में ऑनलाइन पढ़ाई का अलग से सेगमेंट बनेगा, जिसमें शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए पाठ्यक्रम का प्रसारण होगा. इस प्रसारण का दिन में कभी भी रिपीट टेलिकास्ट देखा जा सकेगा और यह सात दिन तक जियो टीवी के ही कोष में रहेगा. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि जल्द की जियो टीवी से भी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी.



नई शिक्षा नीति को कैबिनेट में ले जाएगी सरकार
नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य की कैबिनेट की मंजूरी दिलाना भी जरूरी है. ऐसे में हिमाचल सरकार 24 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में नई शिक्षा नीति को लाने जा रही है. इस शिक्षा नीति को कैबिनेट की मंजूरी दिलाने के बाद यह पब्लिक डोमेन में जाएगी. जहां पर लोगों से सुझाव या राय ली जाएगी. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति पर देश में सकारात्मक बहस चल रही है. उसकी प्रजेंटेशन हिमाचल कैबिनेट में भी होगी. लागू करने से पहले शिक्षाविदों की गोष्ठियां भी होंगी, जिसमें राय ली जाएगी. नई शिक्षा नीति के तहत ऐसे नौजवानों को तैयार किया जाएगा जो रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले होंगे.

Post a Comment

0 Comments