धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते
ख़तरे को देखते बोर्ड द्वारा पूर्व में निर्धारित टेट की परीक्षा को स्थगित
कर दिया गया था. बोर्ड (Board) द्वारा अब परीक्षा के लिए पुनः निर्धारित
शेड्यूल के अनुसार जेबीटी और शास्त्री टेट परीक्षा 25 अगस्त को, टीजीटी
नॉन मेडिकल और लेंगुएज टीचर की टेट परीक्षा 26 अगस्त, टीजीटी आर्टस और
मेडिकल की टेट परीक्षा 27 अगस्त, पंजाबी व उर्दू टेट परीक्षा 28 अगस्त को
आयोजित की जाएंगी.
ऐसे डाउनलोड करें रोल नंबर
अभ्यार्थी टेट परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र
बोर्ड की वेब साइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नम्बर व डेट
ऑफ वर्थ डालकर डाउनलोड कर सकते हैं. कोविड-19 के चलते बोर्ड ने इस वर्ष टेट
परीक्षा हेतू परीक्षा केंद्रों में भी इजाफा किया है, पूर्व की परीक्षाओं
के लिए बोर्ड ने 90 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जबकि इस वर्ष 150 परीक्षा
केंद्र बोर्ड द्वारा टेट परीक्षाओं के लिए बनाए गए हैं.
150 परीक्षा केंद्र बनाए गए
हिमाचल
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि
बोर्ड द्वारा टेट परीक्षाएं 25 अगस्त से संचालित की जा रही हैं, जिसके लिए
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बोर्ड ने लगभग 150 परीक्षा केंद्र टेट
परीक्षा के लिए बनाए हैं. इससे पहले हुई टेट परीक्षा के लिए बोर्ड ने लगभग
90 परीक्षा केंद्र बनाए थे. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक
कोविड-19 के मध्यनजर परीक्षा संचालन में विभिन्न सुरक्षा मापदंड को अपनाया
जाएगा.
एक सेंटर को बदला गया
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 25 से 28 अगस्त तक
होने वाले आठ विषयों के टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (टेट) के लिए एक परीक्षा
केंद्र बदला है. शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला इन सेंटरों को कोविड केयर सेंटर
बनाने के बाद लिया है. जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र को बदला गया है,
वे बोर्ड की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

