Subscribe Us

हिमाचल पुलिस में सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 22 IPS अधिकारियों के तबादले

 

शिमला. हिमाचल पुलिस (Himachal Police) में सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. जयराम सरकार (Jairam Government) ने आज 22 IPS अधिकारियों के तबादले का आदेश (Transfer order) जारी किया. साथ ही 6 जिलों के SP भी बदले गए हैं. 1993 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अशोक तिवारी को ADGP लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात किया गया है, साथ ही उन्हें एडीजीपी आर्म्ड पुलिस और ट्रेनिंग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. प्रदेश के गृह विभाग के विशेष सचिव राकेश शर्मा ने इस बाबत आदेश जारी किया है.

एन. वेणुगोपाल ADGP सीआईडी

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एन. वेणुगोपाल को ADGP सीआईडी बनाया गया है. वेणुगोपाल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात थे. स्टडी लीव से लौटे दिनेश कुमार को आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है.



इन जिलों के SP बदले गए
राज्यपाल के एडीसी मोहित चावला को SP शिमला बनाया गया है. रमण कुमार मीणा अब ADC टू गवर्नर होंगे. शिमला के एसपी ओमापति जम्वाल को एसपी स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो, शिमला के पद पर तैनात किया गया है. शालिनी अग्निहोत्री मंडी जिले की एसपी होंगी. मंडी के एसपी गुरुदेव की नियुक्ति एसपी क्राइम, शिमला के पद पर की गई. हमीरपुर के एसपी अर्जित सेन अब एसपी ऊना होंगे. ऊना के एसपी कार्तिकेन गोकुलचंद्रन का तबादला कर हमीरपुर का एसपी बनाया गया. चंबा में एसपी के पद पर एस.अरूल कुमार और मानव वर्मा को लाहौल-स्पिति का एसपी नियुक्त किया गया है. चंबा की एसपी मोनिका भुटूंगरू को पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है.

Post a Comment

0 Comments